Emergency ()

Press Coverage

Mar 2, 2024

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में पारस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. सुमित सिन्हा ने कहा: आईएमए के साथ मिलकर आगरा मे रोड सेफ्टी मुहिम अभियान चलाएंगे

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में पारस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. सुमित सिन्हा ने कहा: आईएमए के साथ मिलकर आगरा मे रोड सेफ्टी मुहिम अभियान चलाएंगे

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में पारस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. सुमित सिन्हा ने बताया: आईएमए के साथ मिलकर 6 महीने मे आगरा मे रोड सेफ्टी मुहिम अभियान चलाएंगे

  • डॉक्टर सिखाएंगे लोगों को दुर्घटना से बचने के नुस्खे
  • न्यूरोसर्जन डॉ. सुमित सिन्हा (पारस अस्पताल, गुड़गांव) आईएमए के साथ मिलकर चलाएंगे अभियान डॉक्टर्स डे पर डॉ. सुमित ने की जुलाई से दिसम्बर तक अभियान चलाने की घोषणा

डॉक्टर्स डे- पारस हास्पिटल

आगरा। इलाज करने के साथ अब डॉक्टर लोगों को दुर्घटना से बचने के नुस्खे भी सिखाएंगे। जिससे भारत में हर चार मिनट में दुर्घटना से होने वाली मौत पर शिकंजा कसा जा सके। इसके लिए आईएमए के साथ मिलकर डॉ. सुमित सिन्हा 6 महीने तक (जुलाई से दिसम्बर) अभियान चलाएंगे, जिसकी घोषणा डॉक्टर्स डे पर सूरसदन में की गई। जागरूकता अभियान में विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों का पालन व हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। आम लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।

सूरसदन में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गुड़गांव, पारस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. सुमित सिन्हा (दिशा निर्देश विकास कार्यक्रम कोर कमेटी के सदस्य) ने बताया कि दुनिया में मानसिक आघात के मामले सबसे अधिक भारत में होते हैं। इसलिए देशभर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा, दुर्घटना से बचाव के लिए हर माह किसी स्कूल आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाइक रैली निकाली जाएंगी। जिसमें न्यूरोसर्जिकल समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। भारत में युवाओं की मौत सबसे अधिक रोड एक्सीडेंट में होती है। यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इन दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं। अभियान जुलाई माह से दिसम्बर माह तक चलेगा।